Sunday, May 23, 2010

इसे ही छोड़ो

20-20  वर्ल्ड  कप  से  इंडियन  टीम  के  बाहर  हो   जाने  पर  हो-हल्ला  हो  रहा  है . इस  खाकसार  को  टीम  के  कई  खिलाडियों  से  बात  करने  का  मौका  मिला . बातचीत  ऑन  रिकार्ड  कर  रहा  हूँ , इसलिए  सबके  नाम  ऑफ  रेकौर्ड  कर  रहा  हूँ . 


सवाल- आप  इतना  महत्वपूर्ण  टूर्नामेंट  हार  गए .  आखिर  आप  करते  क्या  हैं . बताइए  आपकी  दिनचर्या  क्या  है ?
जवाब- सुबह 12 बजे  सोकर  उठते  हैं, क्यूंकि  सुबह  5 बजे  सोते  हैं .  आइपिअल  की  पार्टियों  में  हमारा  जाना  कम्पलसरी  है .  जिन्होंने  हमें  खरीदा  है, वो  हमसे  क्रिकेट  के  अलावा  सब्जी  काटने  से  लेकर  दारू  बेचने  तक  का  काम  ले  सकतें  हैं .  सो  उनकी  पार्टी  में  जाकर  सुबह  12 बजे  उठते  हैं .  फिर  देखते  हैं  की  खास  श्येद्यूल  क्या  है .  मतलब  साबुन  के  लिए  मॉडलिंग  करनी  है  या  ब्यूटी  क्रीम  के  लिए .  फिर  तैयार होकर  निकल  पड़ते  हैं .  2 से  शाम  7 बजे  तक  शूटिंग  चलती  है .  शाम  7 के  बाद  आइपिअल   के  मैच  हो  लेते  हैं . फिर  मैच  के  बाद  पार्टी .  पार्टी  के  बाद  उठना  और  निकल  पड़ना  तेल-साबुन  बेचने . लाइफ  बिजी  हो  गयी  है .
सवाल- देखिये, बग़ैर  रियाज़  और  प्रक्टिस  के  तो  आप  कोई  काम  कायदे  से  नहीं  कर  सकते . 
जवाब- बिलकुल  सही  कहा  आपने .  तेल-साबुन  बेचने  वाले  ऐड  का  हम  भारी  रियाज़  करते  हैं . 5 घंटे  में  4 घंटे  तो  रियाज़  में  ही  निकलते  हैं . 1 घंटा  ही  शूटिंग  होती  है . हम  अपने  काम  के  प्रती  बहुत  कमीटेड  हैं . 

सवाल- सवाल  यह  उठता  है  की  आखिर  खेल  कहाँ  है  आपकी  दिनचर्या  में ? आप  खेलते  कब  हैं ? मतलब  प्रैक्टिस  कब  करते  हैं ?
जवाब- देखिये  हमारी  कमाई   में  से  80 परसेंट  कमाए  इश्तेहारों  से  आती  है, सो  उस  पर  ध्यान  देते  हैं . आप  किसी  भी  दिन  हमारा  रूटीन  देख  लीजिये, 5-7 घंटे  तो  इश्तेहारों  में  लगाते  ही  लगाते  हैं .

सवाल- पर  धोनी  की  टीम  आइपिअल  में  जीत  गई  लेकिन  20-20 वर्ल्ड   कप  में  हार  गई, यह  क्या  बात  हुए ?
जवाब- देखिये  सवाल  है  की  आइपिअल  टूर्नामेंट ज्यादा  महत्वपुर्ण  है  या  वर्ल्ड  कप  टाइप  टूर्नामेंट . आइपिअल  से  कितनी  डांसरों  को  रोज़गार  मिलता  है . कितनी  पार्टी  करने  वाली  कम्पनीयों   को  रोज़गार  मिलता  है . वर्ल्ड  कप  वगैरह  में  न  डांसरों  को  रोज़गार  मिलता  है  न  पार्टी  करने  वाली  पार्टियों  को .

सवाल- दिन  के  किस  हिस्से  में  आप  अपने  देश  को  रखते  हैं ? देश  के  लिए  कब  खेलते  हैं ?
जवाब- हमने  एनालिसिस  करके  पाता  लगाया  है  की  सबसे  कम  पैसा  देश  के  लिए  खेलने  को  मिलता  है  और  सबसे  ज्यादा  हल्ला  इसमें  हार-जीत  पर  होता  है .  सो  हमने  आइपिअल  हित  में  तय   किया  है  की  सारे  खिलाड़ी  देश  के  लिए  खेलना  बंद  कर  देंगे .

सवाल- आप  बताइए  की  वर्ल्ड  कप  में  हार  से  बचने  का  क्या  तरीका  है ?
जवाब- सिंपल, इसमें  पार्टीसिपेट   करने  ही  न  जाएँ, तो  हारेंगे  कैसे. सिंपल  तरीका  यह  है  की  वर्ल्ड  कप  वगैरह  में  खेलना  बंद  करना  चाहिए . अब  मेरा  शूटिंग  का  टाइम  हो  रहा  है .

इसके  बाद  खिलाड़ी  क्रीम  पाउडर  लगाकर  शूटिंग  में  बिजी  हो  गए .




लेखक- अलोक  पुराणिक   
[APPNAME]