Monday, November 02, 2009

ऍम .पी .

रामपुर गाँव में एक लड़का रहता था, जो पढने में बहुत तेज़ था। जब नौकरी के लिए उसे इंटरव्यू में बुलाया गया तो उसने दो शब्द रट लिए। वह शब्द था 'ऍम. पी.' जब वह इंटरव्यू देने गया तो साहब ने उससे पूछा:-


साहब - तुम्हारा नाम क्या है ?
लड़का - एम.पी.
साहब - ठीक से बताओ।
लड़का -जी ! महेश पाल।
साहब - कहाँ रहते हो ?
लड़का - एम.पी.
साहब - मध्य प्रदेश ?
लड़का - आपने ठीक समझा ।
साहब - तुम्हारे प्रदेश के मुख्य मंत्री कौन हैं ?
लड़का - मंगल पाण्डेय ।
साहब - तुम्हारे घर में कौन -कौन रहता है ?
लड़का - एम .पी.
साहब - मैं समझा नहीं ।
लड़का - माता-पिता ।

साहब - कितने तक पढ़े हो ?
लड़का - एम.पी.
साहब - साफ़ बताओ ?
लड़का - मैट्रिक पास ।
साहब - तुम्हे क्या पसंद है ?
लड़का - एम.पी.
साहब - क्या मतलब ?
लड़का - मटर-पनीर ।

(अब साहब को एम.पी. सुनकर बड़ा मज़ा आ रहा था, वह उससे और सवाल पूछने लगे ।)

साहब - तुम यहाँ कैसे आए ?
लड़का - एम.पी.
साहब - मच्छर पकड़ते हुए ?
लड़का - नहीं मोटर पर ।
साहब - तुम अब तक क्या करते थे ?
लड़का - मछली पकड़ता था।
साहब - तुम्हे यहाँ कैसा लगा ?
लड़का - एम.पी.
साहब - मतलब ।
लड़का - माथा पच्ची ।
(साहब ने उस लड़के को नौकरी दे दी क्योंकि वह दिमाग का बहुत तेज़ था और ‘एम.पी.’ शब्द से ही उसने अपना इंटरव्यू दिया ।)
[APPNAME]

1 comment:

Hi!!!!! You Are Free To Post Comment.